बीजेपी नेता ने महिला डीएम पर की शर्मनाक टिप्पणी, देखें वीडियो

राजगढ़ में महिला डीएम निधि निवेदिता ने दो दिन पहले भाजपा कार्यकर्ता को caa के समर्थन में रैली निकलने पर थप्पड़ मारा था. इसी को लेकर भाजपा के कद्दावर नेता और मप्र के पूर्व राज्य मंत्री बद्री लाल ने विवादित बयान दिया है. उन्होने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि डीएम निधि निवेदिता कांग्रेसियों को गोद मे बिठा कर दूध पिलाती हैं.

दरअसल राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में नागरिक संशोधन बिल के समर्थन में जागरुक नागरिक मंच मत के द्वारा रविवार को एक रैली निकाली जानी थी जिसको लेकर प्रशासन ने दो दिन पहले सुरक्षा की दृष्टि से ही अनुमति देने से इंकार कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद शहर में लोगों के द्वारा रैली निकाली गई.

बता दें की मिली जानकारी के अनुसार रोकने के लिए कलेक्टर निधि निवेदिता एसपी प्रदीप शर्मा सहित भारी पुलिस का हमला ब्यावरा शहर में सुबह से ही मार्च कर रहा था सुबह 12:00 बजे करीब वैष्णो देवी मंदिर पर नागरिकों के द्वारा भजन किए जा रहे थे जिसे रोकने के लिए कलेक्टर निधि निवेदिता वैष्णो देवी मंदिर पहुंची और इसी बीच लोग और कलेक्टर के बीच छीना झपटी की गई. छीना झपटी के बाद भाजपा के जिला मंत्री रवि बड़ोनिया भी चाटा मार दिया जिससे भीड़ आकर्षित हो गई और लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए निकल गए.

इसके बाद भाजपा के कद्दावर नेता और मप्र के पूर्व राज्य मंत्री बद्री लाल जिन्होंने महिला डीएम के बारे में इतना भद्दा बोला है. भाजपा नेता कहा है कि डीएम निधि निवेदिता कांग्रेसियों को गोद मे बिठा कर दूध पिलाती हैं और भाजपा कार्यकर्ताओंको थप्पड़ मारती है.

यह भी देखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *