न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, इशांत हुए चोटिल

टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे से पहले एक बुरी खबर मिली है। टेस्ट टीम की घोषणा से पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा चोटिल हो गए हैं। इशांत को यह चोट दिल्ली में रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान टखने में चोट लगी है।

रणजी ट्रॉफी में विदर्भ के खिलाफ दिल्ली के लिए खेल रहे ईशांत की चोट की गंभीरता अभी पता नहीं चल सकी है, लेकिन वह दर्द से कराह रहे थे और सहयोगी स्टाफ की मदद से स्टेडियम से बाहर गए। उनको यह चोट विदर्भ की दूसरी पारी के पांचवें ओवर लगी। शॉर्ट गेंद पर विरोधी कप्तान फैज फजल ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया और फॉलो थ्रू में ईशांत फिसल गए। उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी।

बता दें कि ईशांत ने विदर्भ की पहली पारी में 45 रन देकर 3 विकेट लिये थे। ईशांत का यह इस रणजी सत्र में आखिरी मैच था। चूंकि उनका न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट टीम में चयन तय माना जा रहा है। चोट गंभीर होने पर उन्हें एनसीए जाना होगा।

न्यूजीलैंड दौरा: टेस्ट शेड्यूल

1. पहला टेस्ट: वेलिंग्टन – 21-25 फरवरी

2. दूसरा टेस्ट: क्राइस्टचर्च- 29 फरवरी से 4 मार्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *