सर्दी के मौसम में खासी सर्दी आम बात हैं, अधिकांश खासी तो दो-तीन दिन में खुद ठीक हो जाता हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता हैं कि काफी लम्बे समय तक खासी रह जाता हैं और ठीक नहीं होता हैं, ऐसे में खासी को अनदेखा नहीं करना चाहिए नहीं तो यह बड़ी समस्या बन जाता हैं, तो चलिए जानते हैं कैसे झटपट में करे खासी ठीक-
-गर्म पानी को कई बीमारियों का इलाज बताया गया है। इसमें खांसी भी शामिल है। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में गुनगुना पानी पीने से गले को राहत मिलेगी और कफ भी मल के जरिए बाहर निकल जाएगा। इसके अलावा, नमक मिला पानी पीने से हर तरह की खांसी दूर की जा सकती है।
-अदरक के टुकड़ों को शहद के साथ मिलाकर चबाने से तत्काल राहत मिलती है। अदरक के इस्तेमाल का दूसरा तरीका यह है कि अदरक का जूस निकालकर शहद की कुछ बूंदें मिलाकर पिएं।
-दूध में हल्दी मिलाकर पीना वैसे भी फायदेमंद है और यह खांसी में भी कारगर है। हल्दी का एंटी-बैक्टीरियल गुण आराम दिलाता है। सुबह गर्म दूध पीने से कफ दूर होता है। ध्यान रहे दूध को फीका ही पिएं। इसमें शहद और थोड़ी हल्दी मिला सकते हैं।
-कफ वाली खांसी के लिए काली मिर्च को देसी घी में मिलाकर खाएं। काली मिर्च के पाउडर को घी के साथ भून लें। इस मिश्रण को दिन में 3 से 4 बार खाएं।