यूपी के CM को लगा बड़ा झटका, सपा में शामिल होंगे योगी के करीबी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बड़ा झटका लगने वाला है. दरअसल कभी योगी आदित्यनाथ के करीबी रहे हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह समाजवादी पार्टी को ज्वाइन करने जा रहे हैं.

बता दें कि सुनील सिंह हिंदू युवा वाहिनी से निष्कासित किए जा चुके हैं और फिलहाल हिंदू युवा वाहिनी भारत के नाम से बनाए संगठन के अध्यक्ष हैं. शनिवार को सपा दफ्तर में सुनील सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *