भारतीय शेयर मार्किट में कारोबार का आखिरी दिन उतार चढ़ाव से भरा रहा. शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स लाल निशान पर खुला. लेकिन धीरे धीरे शेयर बजार में रौनक वापस बढती गयी. सेंसेक्स ने एक बार फिर छलांग लगाकर 42,063.93 अंक के रिकॉर्ड स्तर को छु लिया तो वहीं निफ्टी ने 12,385 का उच्च स्तर पार कर लिया
हालाँकि यह रौनक ज्यादा देर तक नहीं रही. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 12.81 अंक (0.03%) की मामूली तेजी के साथ 41,945.37 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई का निफ्टी 3.15 अंक (0.03%) फिसलकर 12,352.35 पर रहा.
वहीं कारोबार के अंत में वोडाफोन और आईडिया के शेयर में 26 प्रतिशत तक गिरावट आई.