आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक और अब बीजेपी में शामिल कपिल मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी ने सातंवी दिल्ली विधनसभा के लिए मॉडल टाउन विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है. कपिल को 2015 में हुए छठी विधानसभा में 44,4431 वोटों के अंतर से जीत मिली थी. दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के कारण उन्हे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था और उन्होने बाद में बीजेपी का दामन थाम लिया.
ANI (@ANI) January 17, 2020
आज किया गया 57 सीटों के लिये प्रत्याशियों का ऐलान
बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी नें आज शाम प्रेस कान्फ्रेस कर कुल 70 दिल्ली विधान सभा सीटों में से 57 पर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की. जिसमें 11 अनुसूचित जाति समेत 4 महिला प्रत्याशियों का नाम शामिल हैं.