14 साल पहले भारत के सडकों पर धूम मचाने के बाद एक बार फिर बजाज चेतक सड़कों पर धूम मचाने को तैयार है. आज बजाज चेतक की लॉन्चिंग हो गयी है. माना जा रहा है कि बजाज स्कूटर से लोग एक बार फिर से कनेक्शन बना पाएंगे क्योंकि पहले से ही चेतक से लोगों का विश्वास और भरोसे का नाता है. हालाँकि इस बार चेतक इलेक्ट्रिक वर्जन में सामने आया है.
स्कूटर कि शुरूआती कीमत 1 लाख रखी गयी है. 15 जनवरी से इस स्कूटर कि बुकिंग शुरू की जाएगी. बता दें कि सबसे पहले इस स्कूटर का पहला लुक 16 अक्टूबर को जारी किया गया था. सबसे पहले इस स्कूटर की बिक्री पुणे से शुरू होगी. इसके बाद बेंगलुरु और फिर अन्य शहरों में धीरे-धीरे उपलब्ध होगा.
बजाज के चेतक स्कूटर की बुकिंग के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन ऑप्शन है. ऑनलाइन तरीके में बजाज चेतक की वेबसाइट https://www.chetak.com/ पर ऑप्शन मिलने की उम्मीद है जबकि ऑफलाइन में डीलर्स से बुकिंग की संभावना है.