बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता नाना पाटेकर आज अपना 69वा जन्मदिन मना रहे है. नाना पाटेकर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अच्छा ख़ासा समय बिताया है. आपको बता दे कि नाना पाटेकर की ज़िंदगी संघर्ष भरी रही है. नाना पाटेकर कुछ लोगों को ज़िद्दी लगते है कुछ लोगों को वह लड़ाकू भी लगते है. लेकिन इस बात पर नाना पाटेकर का कहना है. कि वह दुसरो के सामने बस अपना पॉइंट ऑफ़ व्यू रखते है आपको बता दे कि बाहर से सख़्त दिखने वाले नाना पाटेकर अंदर से काफ़ी नरम है.
बॉलीवुड में आने से पहले किया बहुत स्ट्रगल
नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले अपने स्ट्रगल के बारे में बताया है नाना पाटेकर ने बताया कि वो एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते है. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने 13 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था. आपको बता दे कि नाना पाटेकर के पिता टेक्सटाइल पेंटिंग में थे और एक छोटा सा बिज़नेस चलाते थे. नाना ने बताया कि उनके घर की आर्थिक स्थिति काफ़ी ज्यादा ख़राब थी. उसके बाद उन्होंने 9वी क्लास में अपने स्कूल में ही थ्रेटर जॉइन किया और फिर कॉलेज में अपनी एक्टिंग को बरक़रार रखा इसके बाद मेने एडवर्टाइज में काम किये उसके बाद उन्हें बॉलीवुड में एंट्री मिली.