रोनाल्डो ने छठी बार जीता सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का अवार्ड

पुर्तगाली पेशेवर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दुबई ग्लोब सॉकर अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है। साल 2019 में बैलन डिओर रैंकिंग में विर्जिल वैन और विजेता लियोनेल मेसी के बाद तीसरे स्थान पर आने वाले रोनाल्डो ने नौ साल में छठी बार यह पुरस्कार जीता है।

बता दें कि जुवेंट्स को 2018-19 का सिरी ए का खिताब और पुर्तगाल को नेशंस लीग का खिताब जिताने वाले 34 वर्षीय रोनाल्डो ने लगातार चौथी बार यह पुरस्कार जीता है। पुरस्कार जीतने के बाद रोनाल्डो ने अपने परिवार, प्रेमिका, बच्चों, समर्थकों और दुबई को धन्यवाद दिया और आभार जताया।

Cristiano Ronaldo (@Cristiano) December 29, 2019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *