बिग बॉस 13 की ये जर्नी फुल एनर्जी से भरा हुआ है और इस शो में हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिल रहा है. फ़िनाले में कौन से कंटेस्टेंट अपनी जगह बनायेंगे यह बात तो सभी फैंस और सभी घरवालों को पता चल गया है. कि कौन सा सदस्य फिनाले तक जाने के लिए कौन पूरी तरह सक्षम है और कौन नहीं है. ऐसे ही एक घर के सदस्य ने टॉप पाँच कंटेस्टेंट के नाम बतायें है.
पारस ने बतायाकौन है टॉप पाँच कंटेस्टेंट
View this post on Instagram
बीते दिनों सीक्रेट रूम में गए पारस छाबड़ा ने ख़ुलासा किया कि उनकी नज़र में सभी घरवालों में से टॉप पाँच कंटेस्टेंट कौन से है. सिद्धार्थ ने बताया कि मै, असीम रियाज़, शहनाज़ गिल बाकि दो नामों में पारस कंफ्यूज थे. जो कि माहिरा शर्मा और शेफ़ाली जरीवाला है. अब देखना ये होगा कि पारस की लिस्ट में जो नाम है वो कितने सही है ये तो फ़रवरी में पता चलेगा.
वही जब पारस से कमज़ोर कंटेस्टेंट के बारे में पूछा गया तो पारस ने हिंदुस्तानी भाउ को बताया. हालांकि हिंदुस्तानी भाउ को घर से बेघऱ कर दिया गया है. भाउ के साथ साथ पारस ने कमज़ोर सदस्यों में मधुरिमा तुली, अरहान खान,शेफ़ाली बग्गा,आरती सिंह का नाम दिया अब देखना ये होगा. कि पारस की ये लिस्ट कितनी सच साबित होती है.