इंसानियत आज भी ज़िंदा है, इसका मिशाल एक शख्स ने बखूबी दिया है। एक कुए के अंदर डूब रहे मोर को बचाने के लिए उस शख्स अपनी जान की परवाह किए बिना कुएं में चला गया. वहीँ उस दौरान कुएं में एक सांप भी घूम रहा था लेकिन इस बारे न सोचते हुए उस शख्स ने मोर को बचाने का फैसला किया. मोर को बचाते हुए इस शख्स का वीडियो भी वायरल हुआ है जो कि काफी वायरल हो रहा है.
यह मामला तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के थुरायुर शहर का है, जहां एक शख्स ने सांपों से भरे 30 फीट के गहरे कुएं में डूब रहे मोर को बचाने के लिए कूद पड़ा. उस शख्स ने खुद को रस्सी से बांध कर कुए के अंदर चला गया. वहीँ इस मामले के वीडियो में एक सांप भी कुएं में नजर आ रहा है. जैसे ही शख्स कुएं में पहुंचता है वह मोर के पास जाता है और उसे उठा लेता है. इसके बाद कुएं के बाहर मौजूद लोग रस्सी को ऊपर की तरफ खींचते हैं और दोनों को बाहर निकाल लेते हैं.