फिक्सिंग के वजह से हुई सुबह चर्चा, शाम में झटक लिए 1 ही ओवर में 5 विकेट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के टी20 लीग सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में कर्नाटक के तेज गेंदबाज अभिमन्यू मिथुन ने 6 गेंद पर 5 विकेट झटक खास उपलब्धि हासिल की है।

एक ही ओवर में 5 विकेट झटकने वाले मिथुन ने सेमीफाइनल में हैट्रिक लेकर खास रिकॉर्ड बनाय। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह ही मिथुन का नाम कर्नाटक प्रीमियर लीग में हुए फिक्सिंग में आया था और सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने उनको इसी सिलसिले में तलब किया है।

BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 29, 2019

बता दें कि अभिमन्यू का नाम भले ही सुबह फिक्सिंग की वजह से सुर्खियों में छाया रहा लेकिन शाम होते होते वह हट्रिक की वजह से चर्चा में आ गए। इस गेंदबाज ने सैयद मुश्ताक अली के अहम माने जा रहे पहले सेमीफाइनल में कुल 5 विकेट हासिल किए। यह पांचों विकेट एक ही ओवर में चटकाए। इसमें उनकी हैट्रिक भी शामिल थी। अभिमन्यू ने 20वें ओवर की लगातार चार गेंद पर चार विकेट लेते हुए हैट्रिक बनाई और ओवर की आखिरी गेंद पर भी विकेट चटकाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *