दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) फीस वृद्धि के मुद्दे को लेकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) की 4-सदस्यीय समिति, जिसमें संघ अध्यक्ष आइश घोष शामिल हैं, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के लिए शास्त्री भवन पहुंचे। जहाँ मिलने के बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष आइश घोष ने कहा कि हम मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव से मिले और एक ज्ञापन सौंपा। हमें सूचित किया गया कि एमएचआरडी उच्च शक्ति समिति ने अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंप दी है, जिसका औपचारिक प्रक्रिया के बाद खुलासा किया जाएगा।
ANI (@ANI) November 29, 2019