बड़ी बहन गीता और बबिता फोगट के धमाकेदार दंगल के बाद रितु फोगट ने अपना कमाल दिखाया, पर रितु ने अपनी बहनो की तरह देशी कुश्ती को छोड़ मिक्स्ड मार्शियल आर्ट्स फॉर्म में अपना हाथ आजमाया है। हाल ही में रितु ने सिंगापुर की एक फाइट क्लब को ज्वाइन किआ था और उन्होंने अपने पहली लड़ाई साउथ कोरियन खिलाडी के खिलाफ चीन में लड़ी।
ONE Championship (@ONEChampionship) November 16, 2019
एज ऑफ़ ड्रैगन्स नाम की चैंपियनशिप में रितु ने कोरियन खिलाडी को मात्र 3 मिनट में चित कर दिया। रितु ने रिंग में उतरते ही अपनी प्रतिद्वंदी पर मुक्के बरसाना शुरू कर दिया और फिर पूरे खेल में रितु का ही नेतृत्व रहा। अपनी जीत पर रितु ने कहा, मैं अपनी बहनों और परिवार को धन्यवाद देना चाहती हूं। उन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे प्रेरित किया। मैं सभी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं, वादा करती हूं कि मैं हमेशा अपना 100 प्रतिशत दूंगी।