बिगबॉस सीजन 13 को शुरू हुए लगभग 1 महीना हो गया है। शो के शुरू होते ही शो लगातार ख़बरों में बना हुआ है। इस बार शो में जमकर लड़ाइयां देखने को मिली है और शो में खूब नेगेटिविटी दिखी है, पर इन सब के बाद शो में हाल ही में कुछ क्यूट देखने है।
पारस की केमिस्ट्री माहिरा शर्मा और शहनाज़ गिल के साथ तो खूब देखने को मिली पर हाल ही में पारस घर की एक और सदस्या के साथ अपनी बॉन्डिंग बढ़ाते दिख रहे है।
बता दे की हाल ही में कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमे रश्मि देसाई पारस छाबड़ा को सालसा डांस की क्लासेज देते हुए दिख रही है। बैकग्राउंड में सलमान खान की फिल्म का गाना चल रहा था।
Aaj dekhiye @TheRashamiDesai ka alag andaaz jab dengi woh Salsa lessons to #ParasChhabra!
Learn Salsa with Rashami tonight at 10:30 PM.
Anytime on @justvoot.@vivo_india @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/Ww44MSJNGB
COLORS (@ColorsTV) 31 October 2019
दोनों साथ में डांस करते हुए बेहद क्यूट लग रहे थे। रश्मि और पारस को एक साथ डांस और मस्ती करते देख दर्शको ने खूब आनंद उठाया और उन्हें ये सब काफी एंटरटेनिंग लगा। फैंस ने रश्मि की डांसिंग स्किल्स की खूब तारीफ की साथ ही पारस और रश्मि की जोड़ी को क्यूट बताया।