पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने करतारपुर कॉरिडोर आने वाले भारतीय श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है. इमरान खान ने कहा कि भारत से करतारपुर की तीर्थयात्रा पर आने वाले सिखों को मैंने दो छूट दी है. अब उन्हें पासपोर्ट की जरूरत नहीं होगी, बस उनके पास एक वैध आईडी कार्ड होना चाहिए.
इमरान खान ने कहा कि भारतीय श्रद्धालुओं को 10दिन पहले रजिस्ट्रेशन नहीं कराना होगा. उद्घाटन के दिन और गुरुजी के 550वें जन्मदिन पर श्रद्धालुओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. इमरान खान करतारपुर कॉरिडोर का 9नवंबर को उद्घाटन करेंगे.
For Sikhs coming for pilgrimage to Kartarpur from India, I have waived off 2 requirements: i) they wont need a passport – just a valid ID; ii) they no longer have to register 10 days in advance. Also, no fee will be charged on day of inauguration & on Gurujis 550th birthday
Imran Khan (@ImranKhanPTI) 1 November 2019
पीएम मोदी भी करेंगे कॉरिडोर का उद्घाटन
भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन करेंगे. इसके बाद पंजाब के गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे. हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी करतारपुर साहिब का दौरा करने वाले पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे या नहीं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. श्रद्धालुओं के इस पहले जत्थे का पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी हिस्सा होंगे.
सिद्धू को पाकिस्तान ने भेजा न्योता
भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन करेंगे. इसके बाद पंजाब के गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे. हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी करतारपुर साहिब का दौरा करने वाले पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे या नहीं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. श्रद्धालुओं के इस पहले जत्थे का पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी हिस्सा होंगे.