कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर भाजपा एवं संघ पर निशाना साधा है. उन्होने कहा कि पटेल राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सख्त खिलाफ थे और आज भाजपा के नेता उन्हें श्रद्धांजलि देते देख बहुत खुशी होती है.
Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 31, 2019
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, सरदार पटेल कांग्रेस के निष्ठावान नेता थे जो कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित थे. वह जवाहरलाल नेहरू के करीबी साथी थे और आरएसएस के सख़्त खिलाफ थे. आज भाजपा द्वारा उन्हें अपनाने की कोशिशें करते हुए और उन्हें श्रद्धांजलि देते देख कर बहुत ख़ुशी होती है.उन्होंने कहा, भाजपा के इस कदम से दो चीजें स्पष्ट होती हैं. पहला यह कि उनका अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं हैत तकरीबन सभी कांग्रेस से जुड़े थेत दूसरा, सरदार पटेल जैसे महापुरुष को एक न एक दिन उनके शत्रु भी नमन करने लग गएत