जमशेदपुर शहर के जुगसलाई थाने के टाटा पिग्मेंट के पास के एक पार्क में प्रेमी प्रेमिका का शव बरामद हुआ है। बुधवार की सुबह पार्क में टहलने जाने वाले लोगो ने शव को देखा और पुलिस को हादसे की सूचना दी। दोनों की कनपट्टी पर गोली के निशान थे। लड़के की कनपट्टी पर तीन गोली के निशान थे जबकि लड़की पर एक गोली के निशान था। पुलिस ने मामला ऑनर किलिंग या आत्महत्या का बताया है, पुलिस अभी नतीजे पर नहीं पहुंची है ,जांच अभी जारी है।
पुलिस के अनुसार दोनों बागबेड़ा के रहने वाले है। लड़के का नाम सरोज उपाध्याय है। वह बागबेड़ा के लाल बिल्डिंग में क्वार्टर नंबर 506 के पास रहने वाले डीके उपाध्याय का बेटा है। उसकी उम्र 19 साल के आसपास बताई जा रही है।
लड़की भी बागबेडा के बड़ौदा घाट के करीब रेलवे लेबर ब्यूरो की रहने वाली है। लड़की का नाम सिमरन है और रेलवे के इंटरनल टेलीफोन एक्सचेंज डिपार्टमेंट में काम करने वाले राकेश कुमार की बेटी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर इसका पंचनामा कर दिया है। सरोज को-ऑपरेटिव कॉलेज के पार्ट दो का छात्र था जबकि सिमरन बिष्टुपुर स्थित दयानंद पब्लिक स्कूल की दसवीं की छात्रा थीं।
मामले की जांच पर घटना के दो पहलु सामने आ रहे है, एक तो यह हो सकता है कि लड़की ने पहले सरोज को गोली मारी होगी और फिर खुद को मारकर आत्महत्या की होगी क्योकि बन्दूक लड़की के हाथ से मिली है वही दूसरी ओर यह भी हो सकता है की किसी ने दोनों को बन्दूक से मारकर हत्या कर दी और हादसे को आत्महत्या दिखाने के लिए बन्दूक लड़की के हाथ में थमा दी हो।
लड़के के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और पुलिस में रिपोर्ट भी की है। मृतक सरोज के छोटे भाई अमरेंद्र उपाध्याय ने अपने बयान में बताया है की सरोज बुधवार की रात 12 बजे के करीब घर आया था और रात में करीब 1:30 बजे किसी के फ़ोन आने पर घर से जल्दबाज़ी में चप्पल में ही निकल गया था। सुबह जब पिता राकेश 3:30 बजे जागे तो देखा कि सरोज तब भी घर पर नहीं था। उन्होंने 6 बजे तक उसका इंतज़ार किया, फिर फ़ोन लगाया तो फ़ोन आउट ऑफ़ नेटवर्क कवरेज बताने लगा। बाद में सरोज की गुमशुदगी की रिपोर्ट जुगसलाई के थाने में कराई। सरोज के परिजनों का कहना है की उनके बेटे को घर से बुलाकर हत्या की है। सरोज का फ़ोन बरामद कर लिए है और मामले की जांच जारी है।