एकता कपूर के बेटे के लिए स्मृति ईरानी लाईं किताबें, वायरल हुआ VIDEO

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है . ये तो सबको पता है कि एकता कपूर से स्मृति इरानी की बोन्डिंग बहुत ही अच्छी है. महाराष्ट्र चुनाव में स्मृति इरानी मुंबई पहुंची थी जहाँ वह एकता कपूर से मिलने पहुंची. एकता के घर स्मृति एकता के बेटे रवि से मिली. वो रवि के लिए गिफ्ट लाई थीं. वो उनके लिए खूब किताबें लाईं थी.

स्मृति रवि को किताबें खोलकर पढ़ाने लगीं. ये वीडियो एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था, जो काफी वायरल हो रहा है.

View this post on Instagram

#SmritiIrani mentoring #EktaKapoors son! . Follow @iwmbuzz for more updates. . . . #actress #EktaRaviKapoor #director #celebrity #celebrities #celeb #telly #indiantelevision #tvshow #tvshows #pretty #beautiful #iwmbuzz #iwmbuzzhindi

A post shared by IWMBuzz (@iwmbuzz) on Oct 21, 2019 at 7:46pm PDT

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्मृति ईरानी उनको रंगों की पहचान कराती हैं. इस पर पीछे से एकता कहती हैं, जिस चीज की ट्रेनिंग आपकी मासी दे रही हैं, वो आपकी मम्मी नहीं देंगी. स्मृति कितनी सारी बुक्स लाए हो. क्या तुम इसको इंटेलेक्चुअल बनाओगे. इसके बाद एकता किताबों को दिखाती हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में मासी ड्यूटी लिखा.

आपको बता दें कि एकता कपूर के साथ स्मृति इरानी क्योंकि सास भी कभी बहु थी सीरियल में काम किया. इस सीरियल में स्मृति इरानी लीड रोल में थी. बहु के अवतार में स्मृति इरानी को लोगों का ख्खूब प्यार मिला था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *