पेट्रोल-डीजल के भाव में लगातार दूसरे दिन तेज़ी, एक साल के उच्च स्तर पर पहुंची तेल की कीमत

पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन तेज़ी आयी है. मंगलवार को लगातार दूसरे दिन कीमतों में आयी तेज़ी के बाद पेट्रोल की कीमत राजधानी दिल्ली में 74.61 रुपये लीटर पर पहुंच गयी है, जो कि पिछले साल 25 नवंबर के बाद कीमत की सबसे ऊंची दर है. वहीं डीजल का भाव 67.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

मंगलवार को पेट्रोल की कीमत दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और मुंबई में क्रमशः 19 पैसे,14 पैसे, मुंबई और कोलकाता में 13 पैसे प्रति लीटर की बढ़ गयी. वहीं डीजल के दाम दिल्ली में 16 पैसे, कोलकाता में 10 पैसे, मुंबई में 12 पैसे और चेन्नई में 11 पैसे लीटर तेज़ी दर्ज की गयी.

जाने नई रेट लिस्ट

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, चारों महानगरों दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर क्रमश: 74.61 रुपये, 77.23 रुपये, 80.21 रुपये और 77.50 रुपये प्रति लीटर हो गयी हैं. वहीं डीजल की कीमत भी बढ़कर क्रमश: 67.49 रुपये, 69.85 रुपये, 70.76 रुपये और 71.30 रुपये प्रति लीटर हो गयी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *