बिहार में बाढ़ का कहर, 4000 लोगों को पहुंचाया गया सुरक्षित स्थान पर

भारी बारिश के कारण बिहार में तबाही मचा हुआ है। पटना समेत कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बानी हुई है। NDRF ने 4000 से अधिक लोगों को बाढ़ग्रस्त इलाकों से निकल चुकी है। सैटेलाइट से ली नई तस्वीरों से पता चल रहा है कि बिहार की राजधानी पटना और आस-पास के जिलों में किस कदर तबाही मची हुई है। बिहार में पटना और आस पास के ज़िलों की स्थिति आज तक ऐसी नहीं देखि गयी थी।

वहीँ पटना एनडीआरएफ के डीजी एस.एन. प्रधान ने कहा कि पटना की ऐसी स्थिति देख कर लगता है कि पटना में बादल फटा हुआ है। बिहार में भारी बारिश के कारण गंगा उफान पर है। वहीँ सैटेलाइट से ली गई बिहार की तस्वीर स्पष्ट रूप से बिहार की तबाही बयान कर रही है। तस्वीर में जो काला रंग दिख रखा है वो बिहार के तबाही का मंजर बयान कर रहा है। बिहार में बारिश के कहर ने अब तक 50 से ऊपर लोगों की जान ले ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *