फ़िल्म तूफ़ान का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज़

डायरेक्टर ओम प्रकाश मेहरा की फ़िल्म तूफ़ान का पहला लुक पोस्टर रिलीज़ किया जा चूका है. रिलीज़ किए इस लुक पोस्टर में फरहान अख्तर को एक बॉक्सर की भूमिका में देखा जा सकता है. इस स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म की रिलीज़ डेट भी सामने आ चुकी है. फ़िल्म अगले साल 2 अक्टूबर यानि गाँधी जयंती पर सिनेमाघरो में रिलीज़ की जाएगी. इस पोस्टर में फरहान अख्तर को बॉक्सर के अवतार में रिंग में देखा जा सकता है.

इस फ़िल्म में दर्शन महाराष्ट्रियन बॉक्सर धर्मेंद्र पाटिल के क़िरदार में नज़र आएंगे. इस फ़िल्म में बॉक्सर का क़िरदार निभाने के लिए फ़रहान और दर्शन दोनों ने ही खूब मेहनत की है. और साथ ही साथ ट्रेनिंग भी ली है. इतना ही नहीं मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेसव हाईवे पर एक फैक्ट्री में बॉक्सिंग फेसिलिटी को तैयार किया गया था. यहाँ पर कोच के साथ दर्शन और दूसरे एक्टर्स भी 7 से 8 घंटे ट्रेनिंग करते थे.

फरहान अख़्तर के लिए यह दूसरा मौका है जब वह फ़िल्म में किसी खिलाड़ी का क़िरदार निभाएंगे. इससे पहले वह राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फ़िल्म भाग मिल्खा भाग में नज़र आये थे और इस फ़िल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *