B’DAY SPECIAL: टू टोज कहे जाने वाला यह कीवी बल्लेबाज,वर्ल्ड कप में ठोक डाली थी डबल सेंचुरी

न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल 30 सितंबर को 33 साल के हो गए। गप्टिल का जन्म न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में 1986 को हुआ था। मार्टिन गप्टिल के लिए क्रिकेट खेलना उतना आसान नहीं रहा है। उनके बाएं पैर में सिर्फ दो अंगुलियां हैं यानि कि उनके पैरों में दस नहीं बल्कि सिर्फ सात अंगुलियां हैं। 13 साल की उम्र में एक ऐक्सिडेंट में उनका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया था। डॉक्टरों को गप्टिल की तीन अंगुलियां काटकर हटानी पड़ीं और गप्टिल को मार्टी टू टोज का निक नेम मिल गया।

रिकॉर्ड

इस कीवी बल्लेबाज ने अब तक कई बड़े रिकॉर्ड कायम किए हैं। गप्टिल अपने डेब्यू में वनडे में सेंचुरी जड़ने वाले न्यूजीलैंड के पहले क्रिकेटर हैं, उन्होंने अपने पहले वनडे मैच में वेस्ट इंडीज के खिलाफ नाबाद 122 रनों की पारी खेली थी। गप्टिल ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया में हुए वर्ल्ड कप में खेली। गप्टिल ने क्वार्टरफाइनल मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 237 रनों की पारी खेली थी। वर्ल्ड कप में यह अब तक सबसे बड़ा स्कोर है। इस तूफानी पारी खेलने के बाद गप्टिल ने वर्ल्ड क्रिकेट में नया कृर्तिमान स्थापित कर दिया। गप्टिल आक्रामक बल्लेबाज होने के साथ साथ एक कुशलक्षेत्ररक्षक भी है।

बता दें कि मार्टिन गप्टिल एक स्टार टेलिविजन ऐंकर और RJ लॉउरा मैकगोल्डरिक से शादी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *