घर से दूर करें नकारात्मक उर्जा को

घर के अंदर कदम रखते ही आपका मन अशांत रहने लगता हो, और आपको अटपटा महसूस होता हो तो जान लीजिएगा. कि आपके घर में नकारात्मक उर्जा का वास हो गया है. लेकिन, अब आपको नकारात्मक उर्जा से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं हैं. क्योंकि, नीचे लिखें उपायों को आप अपने घर में इस्तेमाल कर..नकारात्मक उर्जा को दूर करके, सकारात्मक उर्जा को महसूस कर सकते हैं. तो ध्यान से पढ़िएगा, नीचे लिखे उपायों को…..

करताल की झंकार

आपको ये सुनकर हैरानी होगी..कि करताल की ध्वनि निकालने पर अथवा ताली बजाने पर आपके घर से नकारात्मता दूर होगी, और जोर-जोर से ताली बजाने पर आपका मन हल्कापन महसूस करेगा. इससे आपके घर के कोने-कोने से नकारात्मकता दूर हो जाएगी।

घर में लाए हरियाली

जी हां, ये सच है, जब आप अपने घर में हरियाली लाएंगे, तब आपके मन में भी प्रसन्नता आएगी. और आप व आपका परिवार स्वस्थ रहेगा. और आप वाकई अपने घर में उल्लास लाना चाहते हैं. तो आपको अपने घर में नीम, तुलसी, पुदीना आदि पौधों को लगाना चाहिए. तब आपका परिवार हर्ष से भरपूर और चंगा रहेगा. नकारात्माकता का वास नहीं रहेगा।

घर स्वच्छ तो मन स्वस्थ

अगर आपके घर में कलह होती हो, तो घर के कोने-कोने से कूड़ा-करकट को निकाल कर फेंकना चाहिए. टूटी हुई वस्तुओं का इस्तेमाल करना छोड़ देना चाहिए. नकारात्मकता को दूर करने का ये सबसे आसान तरीका माना गया है.

लगाएं नमकीन का पोंछा

ये आपको थोड़ा अटपटा जरूर लग रहा होगा लेकिन, ये सच है. अगर आप अपने घर में नमक डालकर पोंछा लगाते हैं तो आपके घर से नकारात्मक उर्जा दूर होकर सकारात्मक उर्जा आ जाएगी. नमक के तत्व को घर की सुख-समृद्धि से भी जोड़ा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *