एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार का ऐलान, 125-125 सीटों पर लड़ेंगी कांग्रेस और NCP

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एनसीपी और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि 38 सीटों पर सहयोगी पार्टियां लड़ेंगी. शरद पवार ने कहा कि दोनों नेताओं ने राज्य में वाम पार्टियों को अपने गठबंधन में शामिल करने के मुद्दे पर भी चर्चा की है. एक अन्य पार्टी नेता ने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी राज्य में अपने बीजेपी विरोधी गठबंधन में राज ठाकरे की एमएनएस को भी शामिल करने पर विचार कर रहे हैं.

दरअसल शरद पवार ने 10 सितंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर सोनिया गांधी से चर्चा की थी. बता दें कि पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद यह सोनिया की पवार से पहली मुलाकात थी.

बता दें कि 2014 के विधानसभा चुनाव में, बीजेपी ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि शिवसेना को 62 सीटें मिली थीं. कांग्रेस और एनसीपी को क्रमश: 42 और 41 सीटों के साथ संतुष्ट होना पड़ा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *