सुशिल मोदी ने कहा देश के आर्थिक स्थिति पर सावन भादो में रहती है मंदी

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशिल कुमार मोदी ने देश की आर्थिक स्थिति पे बड़ा ही अजीबो गरीब ब्यान देते हुए है कहा है की सावन भादो में रहती है मंदी।
उनका कहना है कि कुछ विपक्षी पार्टी इसे लेकर बेवजह का शोर मचाकर देश में घबराहट की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रही हैं।
उन्होंने दावा किया है कि यह सावन-भादो में आने वाला एक साइक्लिक स्लोडाउन (चक्रीय मंदी) है। इसे लेकर उन्होंने ट्वीट भी किया। बता दें कि जीडीपी के ताजा आंकड़े मंदी की ओर इशारा करते दिख रहे हैं।
आर्थिक विकास की दर करीब 6 साल में सबसे कम होकर 5 फीसदी पर पहुंच गई है। एक साल में ही जीडीपी में 3 प्रतिशत की भारी गिरावट हुई है। लेकिन बिहार के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री मानते हैं कि मंदी का शोर मचाकर कुछ लोग चुनाव में हार की खीझ उतार रहे हैं।

श्री मोदी ने अपने ट्वीट में ये लिखा है अमूमन हर साल सावन-भादो में अर्थव्यवस्था में मंदी रहती है केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए 32 सूत्री राहत पैकेज की घोषणा और 10 छोटे बैंकों के विलय की पहल से लेंडिंग कैपिसिटी बढ़ाने जैसे जो चौतरफा उपाय किए हैं, उनका असर अगली तिमाही में महसूस किया जाएगा।
बिहार में मंदी का खास असर नहीं है इसलिए वाहनों की बिक्री नहीं घटी। केंद्र सरकार जल्द ही तीसरा पैकेज घोषित करने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *