जम्मू-कश्मीर से धारा370 हटने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. कंगाल पकिस्तानी के कप्तान इमरान खान और उनके मंत्रीयों ने अब परमाणु बम की गीदड़ भभकी देना शुरू कर दिया है. पाक अपने भाषणों में नए-नए हथकंडे लाकर लोगों के सामने रख रहा है. इमरान ने पाक में दिए भाषणों में फिर से कश्मीर को लेकर, भड़काऊ बयान दिए है. उन्होंने कहा है, कि कश्मीर के मुस्लिमों की आजादी छीनकर मोदी ने अच्छा नहीं किया है. उसका जबाव हम देंगे, अगर मोदी ने कश्मीर को लेकर फिर से कोई कदम उठाया.
बता दें कि वहीं इमरान खान ने अब भारत के साथ-साथ दुनिया को भी धमकी दे दी है. परमाणु बम की ओर इशारा करते हुए कहा है. कि अगर दो परमाणु देश आमने-सामने आयेंगे, तो इसका असर पूरी दुनिया में देखने को मिलेगा. दरअसल ऐसी धमकी भरी बातें इमरान आये दिन करते रहते हैं. और भारत पर आरोप लगाते रहते हैं. इमरान बोले, कि दुनिया कश्मीर के मामले में साथ नहीं दे रही है क्योंकि वे कश्मीरी मुस्लिम है इसलिए.
पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने अपनी कश्मीरी ऑवर में रैली को संबोधित करते हुए कहा है और इस कार्यक्रम में उनका मकसद दुनिया को दिखाना था कि पाकिस्तानी लोग कश्मीर के साथ खड़े हैं और तब तक खड़े रहेंगे जब तक कश्मीर मुस्लिमों को उनका हक, उनकी आजादी उन्हें वापस नहीं मिल जाती है. उधर भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है, कि इमरान के लिए अच्छा होगा अगर वो कश्मीर पर ध्यान नहीं दें. नहीं तो फिर से उनको मुंह की खानी पड़ेगी.