रानू मंडल को मिला एक और गाना गाने का मौक़ा, छोटी सी वीडियो ने मचा डाला धमाल

रानू मंडल की बुलंदिया इस समय आसमान छू रही है.हालही में उन्होंने हिमेश की फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर का गाना तेरी मेरी कहानी रिकॉर्ड किया था.लेकिन सबसे ख़ास बात तो ये है कि अब रानू मंडल एक और गाना रिकॉर्ड कर रही है.इस बात की जानकारी खुद बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए दी.वीडियो में रानू मंडल हिमेश रेशमिया के साथ एक और गाना रिकॉर्ड करती दिख रही है.रानू मंडल के पहले वीडियो की तरह यह दूसरा वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है.

View this post on Instagram

After the epic blockbuster track teri meri kahani , Recorded another track Aadat from happy hardy and heer in the divine voice of Ranu mandol , heres the glimpse of the song , the alaap and voice over is the theme of happy hardy and heer , thanks for all your love and support

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on Aug 29, 2019 at 11:19pm PDT

रानू मंडल के वीडियो को पोस्ट करते हुए हिमेश रेशमिया ने लिखा कि तेरी मेरी कहानी गाने के दमदार प्रदर्शन करने के बाद हैप्पी हार्डी एंड हीर का एक और गाना आदत रानू मंडल की आवाज़ में आप सभी के सामने प्रस्तुत है. इस वीडियो में गाने की बहुत थोड़ी सी झलक है.आगे हिमेश ने लिखा है कि यह अलाप और वॉयस ओवर गाने की थीम है.आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *