ICC ने सितांशु कोटक को इंडिया ए और पारस महाम्ब्रे को अंडर-19 के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ के जगह नियुक्त किया है।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को इस साल राष्ट्रीय खेल अकादमी (NCA) को हेड ऑफ़ क्रिकेट नियुक्त किया है तो वहीं ICC ने द्रविड़ की इंडिया ए और अंडर-19 के मुख्य कोच से छुट्टी कर दी है। द्रविड़ अब इन दोनों टीम को कोचिंग नहीं देंगे।
आईसीसी ने कोटक और महाम्ब्रे को इन दोनों टीमों के मुख्य कोच के तौर पर नियुक्त किया है। बता दें किइन दोनों को अगले कुछ महीनो के लिए ये ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
आईसीसी ने 2015 से द्रविड़ को इन दोनों टीमों के मुख्य कोच के तौर पर नियुक्त किया था,तब से अब तक वो दोनों टीमों को कोचिंग देते हुए इस पद पर कार्यरत थे। सौराष्ट्र के पूर्व बल्लेबाज़ सितांशु कोटक को इंडिया ए के मुख्य कोच और बल्लेबाज़ी कोच के तौर पे चुना है तो वही फील्डिंग और गेंदबाज़ी कोच के लिए भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पवार को नियुक्त किया है।
तो वहीं महाम्ब्रे को अगले महीने कोलोंबो में होने वाले एशिया कप के U-19 के मुख्य कोच के साथ साथ गेंदबाज़ी की कमान भी सौंपी गई है। बता दें किमहाम्ब्रे पूर्व में U-19 टीम में द्रविड़ के साथ लम्बे समय तक काम किया है।
ICC ने ये ताज़ा रिपोर्ट अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है।