नौसेना ने गुजरात के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है. तटरक्षक सुरक्षाबलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. नौसेना प्रमुख ने अपने अलर्ट में कहा कि पाकिस्तानी कमांडो कच्छ में घुस सकते हैं. इस कारण तटरक्षक सुरक्षाबल अलर्ट रहें. इससे पहले नौसेना ने अपने सभी युद्धपोतों को अलर्ट पर रखा था.
ANI (@ANI) August 29, 2019
खुफिया सूत्रों द्वारा मिले इनपुट के बाद अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ सीमा सुरक्षा बल और भारतीय तटरक्षक बलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है. खबर है कि पाकिस्तान प्रशिक्षित एसएसजी कमांडो या आतंकवादी छोटी नौकाओं का उपयोग करके कच्छ की खाड़ी और सर क्रीक क्षेत्र में घुसपैठ करने के प्रयास में हैं. इलाके में सतर्कता और गश्त बढ़ाई जा रही है.
वहीं पाकिस्तान ने आज यानि गुरुवार को अपने बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का सफलतापूर्वक परीक्षण किया. सतह से सतह पर 290 से 320 किलोमीटर तक की दूरी तक मार करने में सक्षम है. वहीं यह गजनवी मिसाइल 700 किलोग्राम विस्फोटक ले जाने में भी सक्षम है.