जिसका सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की महिलाओँ को ही इतंजार था। 29 अक्टूबर से यानि की भाई दूज वाले दिन से डीटीसी और क्लस्टर बसों का सफर फ्री कर दिया जाएगा। अब ये चाहें उपहार समझिएगा या सरकार की मेहरबानी।
जी हाँ, दिल्ली की सरकार ने अब पूर्ण तरीके से किराया फ्री करने का फैसला ले लिया है। जिससे महिलाओं के चेहरे पर खुशी आसानी से देखी जा सकती है और वो फ्री सफर कर सकती है. दिल्ली में बसों की संख्या लगभग 3500 डीटीसी और 1500 क्लस्टर बसें हैं. एक तरफ डीटीसी बसों में 31 लाख यात्री रोजाना सफर करते हैं तो वहीं क्लस्टर बसों में 12 लाख यात्री यात्रा करते हैं। लगभग 43 लाख यात्री हो जाते हैं जिसमें 33 प्रतिशत महिलायें या त्रा करती है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 290 करोड़ रूपये का 26 अगस्त को अनुदान दिया था. मनीष सिसोदिया ने बस और मेट्रो दोनों के लिए रूपये दिये थे। ताकि महिलायें मुफ्त सफर कर सकें।
बता दें आपको, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पहले से ही बस और मेट्रो का सफर फ्री करने की घोषणा कर दी थी लेकिनकिसी कारणवश इस कार्य में रूकावट रही। और अब जाकर पूर्ण तरीके से निर्णय ले लिया है। और ये केजरीवाल की तरफ से बहनों के लिए तोहफा माना जा रहा है। केजरीवाल के इस फैसले ने महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। अब इंतजार रहेगा 29 अक्टूबर तक का।