भारतीय टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ऋषभ पंत को धोनी का उत्तराधिकारी बताते हुए कहा है कि आने वाले समय में वो पंत को टीम इंडिया के ओपनर के तौर पर भी देख रहे हैं. इससे पहले भी कई पूर्व क्रिकेटरों ने ऋषभ पंत के टैलेंट को देखते हुए उन्हें धोनी का उत्तराधिकारी बताया है.
सहवाग ने कहा कि , मुझे लगता है कि धोनी के अच्छे विकल्प ऋषभ पंत हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने खुद को साबित किया है और वनडे-टी20 में भी वो ऐसा हीं करेंगे. धोनी की जगह लेने के लिए पंत से बेहतर कोई और दूसरा नहीं. साथ हीं उन्होने ये भी कहा कि भविष्य में पंत एक अच्छे ओपनर भी बन सकते हैं.
हालांकि पंत के शॉट सेलेक्शन को लेकर सहवाग ने कहा कि , उन्हें थोड़ा समय लगेगा, अगर वो अपना शॉट सेलेक्शन सही कर लें तो वो भारत के लिए लंबा खेल सकते हैं. मुझे विश्वास है कि आने वाले तीन-चार सालों में वो टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते नजर आएंगे. पंत को लिमिटेड ओवर क्रिकेट में ओपनिंग कराई जा सकती है. बता दें कि ऋषभ पंत के शॉट सेलेक्शन को लेकर हाल के दिनों में काफी सवाल उठे हैं.