पाक पीएम इमरान खान ने अमेरिकी अख़बार के इंटरव्यू में दी भारत को धमकी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक इंटरव्यू कहा कि अब वह भारत से कोई बातचीत नहीं करना चाहते है। उन्होंने एक बार फिर परमाणु युद्ध की धमकी देते हुए कहा कि अगर भारत युद्ध चाहता है तो ठीक है, हम भी जवाब देंगे।

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले ने नाखुश पाकिस्तान, अपने बयानबाज़ी करने से चूकते नहीं है। अमेरिका की एक अख़बार द न्यूयोर्क टाइम्स को इंटरव्यू देते समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि, अब भारत से बात करने का कोई फायदा नहीं है। मैंने बातचीत करने की सारी कोशिशें कर लीं। मेरा दुर्भाग्य है कि अब जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे लगता है कि मेरी शांति और बातचीत की सारी कोशिशों को प्रधानमंत्री मोदी ने तुष्टीकरण के तौर पर लिया। अब भारतीय अधिकारियों से बातचीत करने का कोई औचित्य नहीं रह गया है और अब तक किए गए सारे प्रयास बेकार साबित हुए हैं। अब इससे ज्यादा हम कुछ और नहीं कर सकते हैं। हमारा यही अनुभव रहा है कि जब-जब हमने शांति की तरफ कदम आगे बढ़ाया, यह हमारे लिए बुरा साबित हुआ। हम पाकिस्तान से आतंकवाद के खिलाफ विश्वसनीय और ठोस कार्रवाई की उम्मीद करते हैं।

आपको बता दे कि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री खान ने द न्यूयोर्क टाइम्स अख़बार के माध्यम से भारत को युद्ध की धमकी देते हुए कहा कि जब दो परमाणु शक्ति संपन्न आमने-सामने होंगे तो कुछ भी हो सकता है। मेरी चिंता यही है कि कश्मीर के हालात से तनाव बढ़ सकता है। दोनों देश परमाणु शक्ति संपन्न है इसलिए दुनिया को इस पर ध्यान देना चाहिए कि हम किन हालात का सामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *