तख़्त पर बना रहेगा आर्मी चीफ बाजवा, इमरान ने बढ़ाया 3 साल और कार्यकाल

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने, पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा के कार्यकाल को 3 साल और बढ़ा दिया है। पाकिस्तान के सरकारी टीवी पीटीवी के मुताबिक, इमरान खान ने प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, जनरल कमर जावेद बाजवा को अगले तीन सालों के लिए फिर से आर्मी चीफ नियुक्त किया जाता है। ये आदेश उनके मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने की तारीख से प्रभावी होगा।

Pakistan Army Chief General Bajwas term extended for 3 more years

Read @ANI Story | https://t.co/BnBrVgkHSP pic.twitter.com/WVoLfIczRV
ANI Digital (@ani_digital) August 19, 2019

बता दें कि पाकिस्तान ने आर्मी चीफी कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल ऐसे मौके में बढ़ाया है जब जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम स्तर पर है। जम्मू-कश्मीर के मौजूदा राजनीतिक हालात पर कमर जावेद बाजवा कई बार भारत विरोधी बयान दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *