भाजपा सरकार पर अखिलेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप

समाजवादी पार्टी के अधयक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि फूट डालो और राज करो की नीति का इस्तेमाल भाजपा अपने चुनावी फायदों के लिए करती है. भाजपा की नीति से देश अलग-अलग हिस्सों में बंट जायेगा. भाजपा अपने राजनीतिक कामों को पूरा करने के लिए देश के लोगों के मन में नफरत की भावना का माहौल बना रही है, जिससे की देश अलग अलग टुकड़ो में बट जाएं ताकि उनकी राजनीतिक साजिश को आम जनता अच्छे से समझ न पाए.

गुरुवार को अपने पैतृक गांव सैफई से लखनऊ रवाना होने से कुछ समय पहले अखिलेश यादव ने कहा कि, आजादी के समय के दौरान फूट डालो और राज करो की नीति का पालन अग्रेंजो ने किया था. इसी प्रक्रिया का पालन मोदी सरकार अपने राजनैतिक कामों और चुनावों के लिए करती है, जिससे की अपने चुनावो में जीत हासिल हो सके अखिलेश ने यह भी कहा कि भाजपा आम जनता के मन में फूट डाल कर और लोगों को बांट कर अपना राज कर रही है. अखिलेश यादव का ऐसा मानना है कि, जब-जब चुनाव आते हैं भाजपा सरकार नफरत फैला कर चुनाव में जीत हासिल करने की पूरी कोशिश करती है.

अखिलेश ने कार्याकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि, झूठ बोलने वाला इंसान अच्छे कपड़े पहनता है, तभी तो आम लोग उसकी बातों में आ जाते है और आम जनता उनकी बातों पर पूर्ण विश्वास कर लेती है. अखिलेश ने ये भी कहा की समाजवादी पार्टी को आज विरोधी पार्टियों पर बोलते हुए अनुसाशन और प्रशिक्षण की बहुत आवश्यकता है. उन्होंने कहा की अगर उन्हें हराना है तो उनसे अच्छा काम करने की अपेक्षाएं लोगो तक पहुंचानी होगी.

आखिरी में अखिलेश यादव ने यह कहा कि सही समय का इंतजार है. लड़ाई बहुत लम्बी है और 2020 में आने वाले समय में हम पूरी कोशिश करेंगे और जीत हासिल करेंगे और लोगों के हित में काम करेंगे. साथ ही फूट डालो और राज करो की नीति को खत्म करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *