यात्रियों से खचाखच भरा था ऑटो, निकले इतने यात्री देखें वीडियो..

ज्यादा पैसे कमाने के लालच में ऑटोरिक्शे मे कम जगह होने के बावजुद ज्यादा सवारीयों को बिठाना अब आम बात हो गई है. जिस कारण सड़क दुर्घटनाएं भी दिन-ब-दिन बढ़ते जा रही हैं. ऐसा हीं एक मामला तेलांगाना से सामने आया है. जिसमें एक ऑटो से इतने यात्री निकलतें हैं कि पुलिस भी देखकर हैरान हो जाती है.

दरअसल तेलांगाना के करीमनगर के पुलिस कमिश्नर ने अपने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें एक ऑटोरिक्शे से उसकी क्षमता से ज्यादा सवारी बैठे दिख रहे थें. वीडियो शेयर करते हुए कमिश्नर ने लिखा कि लोगों को अपनी सुरक्षा करने की जरूरत है. जिस गाड़ी में जगह न हों, उसमें सवारी नहीं करनी चाहिए. लोगों को इतनी समझ होनी चाहिए कि ज्यादा यात्रियों के कारण बड़ा हादसा हो सकता है.

People should take care of their own safety. They shouldnt board in overcrowded passenger autos unmindful of their safety pic.twitter.com/Aul2l2LM7C
CP KARIMNAGAR (@cpkarimnagar) August 11, 2019
वीडियो में दिख रहा है कि जब ड्राइवर से सवाल जवाब के बाद यात्रियों को उतरना शुरू किया गया तब ऑटो के अंदर 24 लोग बैठे थे. वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 22 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. ड्राइवर के अनुसार वो तिमापुर से ऑटो चलाते हुए ला रहा था. बता दें कि कुछ दिनों पहले हीं तेलंगाना में खचाखच भरे ऑटोरिक्शा का एक्सिडेंट ट्रक से हुआ था जिसमें 12 लोगों कि मौत हो गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *