पूजा-पाठ के साथ रखे इन सब बातो का ख्याल

अक्सर पूजा अर्चना करते समय आपके मन में भी यह विचार आता होगा कि पूजा की किस विधि को अपनाए ताकि आपकी पूजा का आपको पूरा फल मिल सके और आपकी मनकावना पूर्ण हो सके. मंदिर का रंग कैसा हो ताकि प्रभू की अराधना करते समय आपका मन एकाग्रचित्त होकर उसकी भक्ति में लगा रहे.

आइए आज आपके इन सभी सवालों का जवाब देते हुए बताते हैं ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए आपको मंदिर में कैसे रंग का चुनाव करना चाहिए और मंदिर में क्या रखने से आपके घर में सुख संपदा बनी रहेगी.

#घर के मन्दिर का रंग कैसा हो-

– घर में हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में मंदिर हो तो उत्तम फल की प्राप्ति होगी.

– घर का मंदिर हमेशा लकड़ी का हो तो बहुत अच्छा है.

– ध्यान रखें कि घर के मंदिर के आसपास कोई गंदगी ना हो.

– मंदिर में हमेशा हल्का पीला या नारंगी रंग करवाए तो अच्छा होता है.

– घर के मंदिर में हमेशा हल्की पीली लाइट का प्रयोग करना चाहिए.

– मंदिर में गहरे नीले रंग का प्रयोग ना करें.

#घर के मंदिर में क्या-क्या रखना चाहिए-

– घर के मंदिर में हलके पीले रंग का या लाल रंग का वस्त्र बिछाएं.

– भगवान गणपति और महालक्ष्मी की फोटो या चित्र रखें.

– अपने इष्ट और अपने कुल गुरु का चित्र अवश्य रखें.

– एक तांबे के लोटे में गंगाजल भरकर हमेशा रखें

#घर का मंदिर बनाते समय क्या क्या सावधानी बरतें और कौन सी दिशा में भजन पूजा पाठ करें-

– घर का मंदिर बनाते समय हमेशा ध्यान रखें कि मंदिर का मुख दक्षिण पश्चिम दिशा में ना हो.

– मंदिर के आसपास कोई गंदगी ना हो.

– मन्दिर शौचालय के पास बिल्कुल ना बनवाएं.

– मंदिर के आसपास जूते चप्पल ना रखें.

– हमेशा भजन कीर्तन पूर्व या उत्तर दिशा में मुंह करके किया जाए तो सर्वोत्तम रहता है अन्य किसी दिशा में किया गया भजन कीर्तन मन में उत्साह नहीं ला पाता.

– भजन कीर्तन करने से पहले भगवान मंगल मूर्ति के चित्र को हमेशा स्थापित करें उसके बाद ही भजन कीर्तन शुरू करें.

– जिस देवी देवता का भजन किया जा रहा है उसके चित्र के सामने गाय के घी का दीपक और धूप अवश्य जलाएं. जल का पात्र भी भरकर रखें.

#सभी परेशानियों को दूर करने के महाउपाय-

– घर में अकारण कलह रहता हो तो प्रतिदिन सुबह गायत्री मंत्र का 108बार जाप करें.

– घर में यदि कोई बीमार रहता हो तो महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं.

– घर में धन की कमी हो तो श्री नारायण भगवान को पीले पुष्प चढ़ाएं.

– घर में आपस में पति पत्नी में विवाद हो तो संयुक्त रूप से शिव पार्वती का पूजन करें.

– घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश को रोकने के लिए घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों की बंदनवार लगाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *