जम्मू कश्मीर में हलचल तेज़ हो गयी है. रैपिड एक्शन फ़ोर्स के अलावा यहाँ अतिरिक्त 30 हज़ार जवानों को तैनात किया गया है. सुबह 6 बजे ही जम्मू में धारा 144 लगा दी गयी है. यहाँ सभी स्कूल, कॉलेज अरु शिक्षण संस्थान बंद करने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही जम्मू में इन्टरनेट सेवा भी बंद कर दी गयी है.
जम्मू यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता विनय थूसू ने कहा है कि है कि 5 अगस्त को यूनिवर्सिटी बंद रहेगी. 5 अगस्त को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. नई तारीखों का बाद में ऐलान किया जाएगा. जम्मू को लेकर ये कदम उठाने का फैसला रविवार देर रात लिया गया.
Sushma Chauhan, Deputy Commissioner, Jammu: Mobile internet services have been suspended in Jammu. pic.twitter.com/3it9vvCfch
ANI (@ANI) August 4, 2019
बता दें कि रविवार रात पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को श्रीनगर में नजरबंद कर दिया गया. इन दोनों नेताओं के अलावा पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद लोन को भी नजरबंद किया गया है.
जम्मू के अलावा श्रीनगर में भी सोमवार से धारा 144 लागू कर दी गई है. ये अगले आदेश तक लागू रहेगी. जम्मू की तरह ही श्रीनगर में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है.
वहीं कश्मीर यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. यहां भी मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है.