कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि वो राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं.कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा कि मैं राजनीति से संन्यास लेने की सोच रहा हूं.मैं गलती से राजनीति में आ गया था.मैं गलती से मुख्यमंत्री बन गया था.भगवान ने मुझे दो बार मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया.
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने आगे कहा कि मैं हर किसी को संतुष्ट नहीं कर सकता.और14महीनों में मैंने राज्य के विकास की दिशा में अच्छा काम किया.मैं अपने काम से संतुष्ट हूं.कुमारस्वामी ने आगे कहा,मैं देख रहा हूं कि आज की राजनीति कहां जा रही है.उन्होंने कहा कि यह लोगों के लिए सही नहीं है.मेरे परिवार को इसमें मत लाओ.बस बहुत हुआ अब और नहीं.मुझे चैन से जीने दो.मुझे राजनीति में नहीं रहना है.मैंने सत्ता में रहते हुए अच्छा किया.मुझे लोगों के दिल में जगह चाहिए.
दरअसल अभी हाल में कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार गिर गई. वहां कांग्रेस और जेडीएस की गठबंधन सरकार थी. दोनों पार्टी के कई विधायकों ने सरकार से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद सरकार पर संकट के बादल मंडरा गए. विपक्ष की मांग पर स्पीकर रमेश कुमार ने ट्रस्ट वोट कराया जिसमें कुमारस्वामी बहुमत नहीं दिखा सके. कुमारस्वामी के ट्रस्ट वोट के पक्ष में99जबकि विपक्ष में105वोट पड़े. बाद में उनकी सरकार गिर गई. हालांकि स्पीकर रमेश कुमार ने इस्तीफा देने वाले सभी बागी विधायकों को अयोग्य करार दिया.