कर्नाटक में हुए बवाल के बाद आयोग्य बागी विधायक आज सुप्रीम कोर्ट पहुँच गए हैं. इन 14 विधायकों को कर्नाटक के तत्कालीन स्पीकर केआर रमेश ने आयोग्य घोषित कर दिया था.
कांग्रेस के 13, जेडीएस के तीन विधायकों ने अपनी पार्टी से बगावत करते हुए विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था. यही कारण बना कि एचडी कुमारस्वामी को अपनी सरकार गंवानी पड़ी. तत्कालीन स्पीकर रमेश कुमार ने काफी लंबे समय के बाद पहले तीन और बाद में बाकी सभी विधायकों को अयोग्य करार दे दिया था.
बता दें कि अयोग्य करार होने के बाद यह सभी विधायक 2023 तक कोई भी चुनाव या उपचुनाव नहीं लड़ सकते. यही कारण है कि बागी विधायकों में इस फैसले के कारण इतनी हलचल मची हुई है.