सोने की कीमतो में जबरदस्त उछाल, आगे और बढ़ने का है अनुमान

फेस्टिवल सीजन से पहले सोने की कीमतों में जबरदस्त बड़ोत्तरी देखी जा रही है. मंगलवार को सोने का दाम बढ़कर 35,915रुपये प्रति 10ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं सोमवार को सोने का भाव दिल्ली में 35,970रुपये प्रति 10ग्राम था, जो कि एक रिकॉर्ड स्तर है. वहीं पिछले साल 22जुलाई को सोने का भाव 29,895रुपये प्रति 10ग्राम दर्ज किया गया था.

दरअसल गोल्ड रेट का यह सबसे उंचा स्तर है. इससे पहले कभी भी सोने की कीमतों में इतनी बड़ी उछाल देखने को नहीं मिली थी. वहीं चांदी के भाव की बात करे तो वह भी पिछले एक साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया हैं. इस बीच अब निवेशक ज्यादा फायदा कमाने की उम्मीद में शेयर से पैसा निकालकर सोने में लगा रहे हैं.

सोमवार को दिल्ली में सोने के मूल्य में 100रुपये की बड़ोत्तरी हुई, जिससे इसका मूल्य उच्चतम स्तर 35,970रुपये प्रति 10ग्राम पर पहुंच गया. जबकि बीते शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में ही सोने का भाव 35,409रुपये प्रति 10ग्राम तक पहुंच गया था. वहीं चांदी पर नज़र डाले तो इसमें पिछले एक हफ्ते से तेजी जारी है.

वहीं शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 1450डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया थी, पिछले 6साल में सोने का भाव यह सबसे ऊंचे स्तर पर था. सोमवार को सोने का हाजिर भाव (स्पॉट प्राइस) 0.2फीसदी से कम होकर 1422.74डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था

दरअसल अमेरिका के फेड रिजर्व के प्रेसिडेंट जॉन विलियम्स ने रेट कट के संकेत दिए हैं. फेडरल रिजर्व इस महीने के अंत तक 0.25फीसदी रेट कट कर सकता है. इसके अलावा भारत सरकार ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 2.5 फीसदी से बढ़ाकर 12.5%कर दी है, जिससे सोने के भाव में तेजी आई है.

ग्लोबल इकनॉमिक ग्रोथ में सुस्ती, अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर, ईरान को लेकर भू-राजनैतिक तनाव बढ़ने से भी निवेशक सोने में निवेश को महफूज विकल्प मान रहे हैं. जिससे कीमतों में लगातार बड़ोत्तरी को दर्ज किया जा रहा है.

कई बड़ी अर्थव्यवस्था के केंद्रीय बैंक वैश्विक अनिश्चितता को देखते हुए सोने की बड़े स्तर पर खरीदारी कर रहे हैं. सोने में तेजी का एक बड़ा कारण IMF वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने कुल मिलाकर आर्थिक सुस्ती का संकेत दिया है.

वहीं सोने का भाव बढ़ने से भारतीय इसका लाभ उठाने के लिए घरों में पड़ा सोना बेच रहे हैं. पिछले एक साल पर नज़र डाले तो सोन का भाव में 10से 15फीसदी तक बढ़ गया है. जानकारों का कहना है कि अगले कुछ हफ्तों में सोने के भाव में और तेजी की संभावना है.

वहीं सोमवार को चांदी के भाव में 260रुपये की तेजी भी तेजी दर्ज की गई, जिससे कीमत 41,960रुपये प्रति किलो पर पहुंच गयी. आने वाले दिनों में चांदी की कीमतों में भी और उछाल देखने को मिल सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *