भारत और पाकिस्तान की लड़ाई का कोई हल नहीं : पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह

भारत पाकिस्तानका रिस्ता उस बारूद की तरह है जिसे चिंगारी मिले तो धमाका हो जाए. दोनों देशों के बीच एक ही मुख्य मसला है और वो है कश्मीर.

भारत के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने एक बयान देते हुए कहा कि कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत और पाकिस्तान की लड़ाई का कोई हल नहीं निकल सकता है क्योंकि भारत-पाक के बीच इस मुद्दे को लेकर काफी नाजुक रिश्ते हैं.

इस मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच टकराव होते रहते है. गुरुवार को यूवी सिंह की किताब इंडो-पाक रिलेशंस: बियॉन्ड पुलवामा एंड बालाकोट का विमोचन हुआ जिस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह ने कहा कि भारत पाकिस्तान का भविष्य दोनों देशों के अतीत पर निर्भर करता है.

उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों का इतिहास बहुत लंबा रहा है जो आसानी से इनका पीछा नहीं छोड़ेगा. अगर एक देश जीतता है तो वो दूसरे देश के लिए हार होगी. पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का यह भी कहना है कि पाकितान भारत के पक्ष में होने वाली किसी भी चीज़ का समर्थन कभी नहीं करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *