बाढ़ से जलमग्न हुआ थाना, हथियार के साथ जान बचाने के लिए भागे पुलिसकर्मी

बिहार में बाढ़ ने प्रलय जैसे स्थिति पैदा कर दी है. इस बाढ़ से राज्य के 12 जिलों के 546 पंचायतों में करीब 25 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए है. सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वक्षण किया. मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और दरभंगा का इलाका इस बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित है. मधुबनी इलाके में कमला बलान नदी इस समय अपने रौद्र रूप में है. जिसकी वजह से झंझारपुर अनुमंडल सबसे ज्यादा प्रभावित है. स्थिति ये हैं कि रविवार की शाम झंझारपुर अनुमंडल का भैरव स्थान पुलिस थाना पूरी तरीके से जलमग्न हो गया.

दरअसल, रविवार को झंझारपुर में कमला बलान नदी पर बना बांध टूट गया. बांध के टूटने से बाढ़ का पानी कई गांव में घुस गया. झंझारपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-57 पर बने भैरव स्थान के पास के पुलिस थाने भी इस बाढ़ के चपेट में आ गया. थाना के पूरी तरीके से जलमग्न होने के कारण पुलिस वालों को अपनी जान बचाकर वहां से निकलना पड़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *