BCCI ने मांगे कोच पद के लिए आवेदन, शास्त्री पर गिर सकती है गाज

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड टीम इंडिया के अगले मुख्य कोच सहित छह अन्य अहम पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. बोर्ड ने इन सभी पदों की जरूरी शर्तों को अपनी वेबसाइट पर भी डाल दिया है. बता दें कि नए कोच और सपोर्ट स्टॉफ की नियुक्ति 5 सितम्बर से लेकर 25 नवंबर 2021 तक के लिए की जाएगी. मतलब यह कि बीसीसीआई इन सबसे दो साल का करार करगे.

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री को भी फिर से कोच बनने के लिए आवेदन करना होगा. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वर्ल्ड कप जीतने का मौका गंवाने के बाद क्या शास्त्री को एक और मौका मिलेगा? सपोर्ट स्टाफ में शामिल गेंदबाजी कोच भरत अरुण, बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ और फील्डिंग कोच आर श्रीधर शामिल हैं. ये भी फिर से आवेदन कर सकते हैं. टीम इंडिया के ट्रेनर शंकर बसु और फीजियो पैट्रिक फरहार्ट वर्ल्ड कप के बाद इस्तीफा दे चुके हैं. उनकी जगह नए ट्रेनर और फीजियो का भी चयन होना है. टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा 3 अगस्त से 3 सितंबर तक है. भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे के बाद घरेलू सीरीज में 15 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. इससे पहले नए कोच और सहयोगी स्टाफ का चयन होने की उम्मीद है.

ANI (@ANI) July 16, 2019

रवि शास्त्री 2017 में अनिल कुंबले की जगह कोच बने थे. उनकी कोचिंग में भारतीय टीम आईसीसी का कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत सकी. इसमें वर्ल्ड कप भी शामिल है. हालांकि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने में जरूर कामयाब रही. तमिलनाडु के पूर्व कप्तान सुनील सुब्रहमण्यम को 2017 में एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर टीम मैनेजर नियुक्त किया गया था लेकिन बाद में उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था. बीसीसीआई में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त सीओए कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के भारत लौटने पर समीक्षा के साथ-साथ इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम के सेलेक्शन को लेकर भी बातचीत करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *