कन्नौज जिले के छिबरामऊ से एक ऐसी घटना सामने आयी है जिसे सुनकर आपके रोगटे खड़े हो जाएगे. एक कलयुगी मांने एक नवजात बच्चे का गुस्से में गला दबाकर हत्या कर दी. घटना कन्नौज जिले के छिबरामऊ के कोतवाली मोहल्ला ऊंचा बिरतिया का है.
कहा जाता है किमांऔर बच्चेका रिश्ता तो सबसे बड़ा रिश्ता होता है. लेकिन इस कलयुगी मां ने रिस्ते को तार-तार कर दिया है. जी हां यहांशुक्रवार को एकमां ने अपने ही सात माह के बच्चे का गला दबा दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.
मांकी इस हैवानियत को उसकी 4 साल की बेटी देखती रही. बेटी ने बताया की उसकीमांने उसके भाई का गला दबाया है. जिसने भी इस कलयुगीमांकी कहानी सुनी वह सन्न रह गया. आरोपीमांबच्चे के साथ मारपीट भी करती थी.
इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. जिसके बादबच्चे के शव को पुलिस ने पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया. बच्चे की मौत के पीछे की कई कारण सामने आ रहे है. बच्चा काफी समय से बीमार चल रहा था. पुलिस का कहनाहै कि पोस्टमोर्टम रिर्पोट आने के बाद आगे की कारवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस ने बच्चे की मॉ को हिरासत में ले लिया है.