स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) अंशुला कांत को वर्ल्ड बैंक का एमडी और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) बनाया गया है. वो सीएफओ के तौर पर बैंक ग्रुप में फाइनेंसियल और रिस्क मैनेजमेंट का भार संभालेंगी.
इस बाट की जानकारी वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट डेविड मालपास ने दी है. उन्होंने लिखा है कि मैं बेहद खुशी के साथ अंशुला कांत को वर्ल्ड बैंक की एमडी और सीएफओ नियुक्त कर रहा हूं. उनको फाइनेंस, बैंकिंग में 35 साल का अनुभव है. वो रिस्क, ट्रेजरी, फंडिंग जैसे ऑपरेशन संभालेंगी. उन्हें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सीएफओ के तौर पर बैंकिंग सेवा में तकनीक के बेहतर इस्तेमाल के लिए भी जाना जाता है. ऐसे में उम्मीद है कि उनके साथ काम करना शानदार अनुभव होगा। उनके साथ काम करने के लिए मैं और मेरी टीम तैयार हैं.
आपको बता दें कि अंशुल कान्त ने अपनी पढाई दिल्ली से की है .उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमन से इकोनॉमिक ऑनर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है. सितंबर, 2018 में उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एमडी के तौर पर कामकाज संभाला था. इससे पहले वो एसबीआई की उप प्रबंध निदेशक और सीएफओ थीं.