अमेरिका: किशोरी के पास हत्या के वक़्त दिखी नकली बंदूक

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5 जुलाई यानीशुक्रवार को एक हादसा हुआजिसमे पुलिस ऑफिसर ने 17 वर्षीय किशोरी की गोली मार कर हत्या कर दी थी. दरसअल एक वीडियो सामने आई है जिसमे 17 वर्षीय हन्ना विलियम्स एक पुलिस ऑफिसर पर बंदूक तान देती है जिसके बाद पुलिस उन पर गोली चला देती है, जिससे हन्ना विलियम्स की मौत हो जाती है. वीडियो में गोली लगने के बाद हन्ना ज़मीन पर गिर जाती है और मदद मांगने लगती है.

लेकिन अब वीडियो से पता चला है कि हन्ना विलियम्स ने जो बंदूक पुलिस ऑफिसर पर तानी थी वो दरअसल नकली थी. इसके बाद से ही किशोरी के परिजनों ने इस पुरे मामले पर सवाल उठाए.

हन्ना के पिता बेंसन विलियम्स ने हादसे के दिन कॉल करके पुलिस को अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत भी दर्ज़ करवाई थी. बेंसन ने कॉल पर यह भी बताया की बेटी अवसाद की दवाई लेती है और खुद को नुकसान पहुँचा सकती है. पुलिस ने बयान देते हुए बताया की हन्ना तेज़ रफ्तार से कार चला रही थी गोली मारने वाले ऑफिसर ने उनका पीछा किया और रोकने की कोशिश की लेकिन हन्ना ने रुकने की जगह तेज़ी से यु टर्न ले लिया. हन्ना विलियम्स के परिजनों ने इस पुरे मामले पर सवाल उठाए है और एक निष्पक्ष जाँच की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *