दिल्ली के जनकपुरी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां दो सगे भाईयो ने डिप्रेशन की वजह से पंखे से लटकर अपनी जान दे दी. इनकी मॉ की मुत्यु एक साल पहले हुई थी. और इनके पिता लकवा की बीमारी से पीड़ित है. इसलिए दोनो भाई ड़िप्रेशन में थे.
रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की एक ही घर से एक ही कमरे से दो सगे भाई लटके हुए मिले. पुलिस मौके पर पहुची तो मामले का खुलासा हुआ. कि दोनो भाई सगे है एक का नाम कुणाल और गौरव है. उनकी मॉ को निधन केंसर की वजह से हुआ था.और उनके पिता पिछले बीस साल से लकवा से ग्रस्त है इसी वजह से दोनो भाई बेहद दुखी थे.
दोनो भाईयो ने प्राइवेट क़ॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री ले रखी थी. दोनो भाई डेढ़ महीने पहले देर रात घर से चले गए थे और अभी रविवार की रात घर लौटे थे सोमवार को उन्होने खुदकुशी कर ली. उन्होने सुसाइड नोट भी लिखकर छोड़ा था. जिसमे लिखा था कि वो आत्महत्या के लिए वो खुद जिम्मेदार है. उन्हे अपने परिवार से बहुत लगाव था. पुलिस ने दोनो डेड बॉडीज को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच हो रही है.