रूठे हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधीको मनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के नेता कड़ी मेहनत कर रहे हैं. ऐसे में आज कांग्रेस के कुक नेता दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में अनशन पर बैठेंगे. इससे पहले कल राहुल कांग्रेस शाशित राज्यों के मुख्यमंत्री से मिले थे जिसमें यह कोशिश की गयी की राहुल इस्तीफा न दें. लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया. कांग्रेस शासित 5राज्यों के मुख्यमंत्रि भी राहुल को मनाने में असफल रहे. राहुल ने भले ही इस बैठक में कोई आश्वासन नहीं दिया लेकिन वो अपना फैसला बदलने के लिए तैयार भी नहीं हुए.
पार्टी में अब तक हो चुके 220 इस्तीफे
इससे पहले कई पदाधिकारी और नेता राहुल को मनाने के लिए उनके घर से लेकर पार्टी मुख्यालय तक प्रदर्शन कर चुके है. इसके बाद अब अनशन शुरु हो रहा है. अब तक कांग्रेस पार्टी में 220इस्तीफे हो चुके हैं.
क्या हुआ राहुल और मुख्यमंत्रियों की बैठक में?
बता दें कि मुख्यमंत्रियों की ये बैठक 2 घंटे चली. इन दो घंटों में मुख्यमंत्रियों ने राहुल को समझाया कि चुनाव में जीत-हार चलती रहती है लेकिन इन सबका नतीजा शुन्य रहा और राहुल गाँधी अब भी अपनि बाट पर अड़े हुए हैं.
क्या है राहुल का रुख?
जब राहुल गाँधी ने पत्रकारों से बात कि तो उनका कहना था कि मेरा स्टैंड (इस्तीफा) साफ है. आप सबको मेरा स्टैंड मालूम है. यानी वो अपने इस्तीफे पर कायम है और पार्टी अध्यक्ष नहीं रहना चाहते.