आज बांग्लादेश के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जा रहे आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने धमाकेदार अंदाज़ में शतक जड़ा है. रोहित का यह वनडे इंटरनेशनल करियर का 26वां शतक है. और इस टूर्नामेंट में रोहित का चौथा शतक है.
विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने की बात करें तो यह वर्ल्ड रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप में 6 शतक लगाए थे. यह रिकॉर्ड आज तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है.
आईसीसी वर्ल्ड कप के एक सीजन में सर्वाधिक शतक
1. रोहित शर्मा (भारत)- 4 (2019)
2. कुमार संगकारा (श्रीलंका)- 4 (2015)
3. मार्क वॉ (ऑस्ट्रेलिया)-3 (1996)
4. सौरव गांगुली (भारत)-3 (2003)
5. मैथ्यू हैडन (ऑस्ट्रेलिया)-3 (2007)
आईसीसी वर्ल्ड कप में सर्वाधिक शतक
6 सचिन तेंदुलकर
5 रिकी पोंटिंग
5 कुमार संगकारा
5 रोहित शर्मा
इस वर्ल्ड कप में रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 122 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 140 रन, इंग्लैंड के खिलाफ 102 रन और बांग्लादेश के खिलाफ 104 रन बनाए.
रोहित अब मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन स्कोर करने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को भी बहुत पीछे छोड़ दिया है.
वर्ल्ड कप 2019 में अब तक सर्वाधिक रन
1. रोहित शर्मा (भारत): 544
2. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) 516
3. एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) 504